छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से दो माओवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी माओवादी समेत दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के गंगालूर और उसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल को सावनार और कोरचोली गांव की ओर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान सुरक्षाबलों को सावनार गांव में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गांव से नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी के सदस्य कोरसा दसरू उर्फ सुरेश (45) को गिरफ्तार कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: नक्सलवाद के खात्मे को लेकर भूपेश बघेल ने अमित शाह को लिखा पत्र, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दी सलाह 

उन्होंने बताया कि उसूर थाना से जिला बल और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को शनिवार को नड़पल्ली और गलगम गांव की ओर रवाना किया गया। सुरक्षाबलों ने गलगम गांव में घेराबंदी कर सत्यम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्यम के खिलाफ ग्रामीणों के साथ मारपीट करने तथा उनसे राशन, बर्तन और मवेशी लूटने का आरोप दर्ज है।

प्रमुख खबरें

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna

Rajasthan Mayor Election में BJP का जलवा, Ajmer से लेकर Pali तक Congress को झटका

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?