ठाणे जिले में दो लोगों ने गौरक्षक का अपहरण कर उस पर हमला किया; प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2024

ठाणे जिले के कल्याण से 30 वर्षीय एक गौरक्षक को दो व्यक्तियों ने कथित रूप से अगवा कर लिया और उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो व्यक्तियों ने पीड़ित को उसकी कार से जबरन उतारकर एक ऑटोरिक्शा में बिठाया और वे उसे गोविंद वाडी बाइपास रोड पर एक स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई की।

पुलिस के अनुसार, हमले के बाद पीड़ित को एक अन्य वाहन से पैट्रिपूल क्षेत्र में एक फूल बाजार के पास छोड़ दिया गया। पीड़ित को प्राथमिकी में ‘‘गौ रक्षक’’ बताया गया है।

पुलिस ने इस मामला दर्ज कर लिया है। उसने आरोपियों की पहचान असलम मुल्ला और उसके भाई सैम के रूप में की है तथा कहा कि उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

शादी के बाद Dating App पर Jackky Bhagnani? वायरल प्रोफाइल देख Rakul Preet Singh के फैंस हैरान!

Prabhasakshi NewsRoom: Swami Prasad Maurya ने भगवान श्रीराम पर की विवादित टिप्पणी, महंत राजू दास भड़के

PM Modi Seychelles 3 Day Visit: Seychelles में PM Modi की अनोखी कूटनीति, 194 साल के कछुए Jonathan से करेंगे खास मुलाकात

Uber-Ola को अब मिलेगी टक्कर! Gujarat में दौड़ेगी Bharat Taxi, Amit Shah करेंगे उद्घाटन