संजय राउत, उनके विधायक भाई को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2023

 शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत और उनके विधायक भाई को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद शनिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। राउत ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें और उनके भाई को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से इसे गंभीरता से लेने की मांग की थी।

यह मामला पुलिस के पास है और उसे उस पर गौर करना होगा।’’ संजय राउत ने दावा किया था, ‘‘मेरे भाई सुनील राउत को धमकी मिली। मैंने (अपनी धमकी के बारे में) कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी। हमें उसकी (धमकी की) चिंता नहीं है।’’ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ धारा 506-द्वितीय (आपराधिक धमकी - जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी) और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

PAN Card का Misuse रोकें! घर बैठे Free में चेक करें CIBIL Score, फ्रॉड से बचें

टी20 वर्ल्ड कप की मैच फिक्सिंग मामले में गैंगस्टर का हाथ! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा कप्तान पर बनाया था दबाव

Delhi-NCR में Target Killing की बड़ी साजिश नाकाम, Pakistan के ISI एजेंट के 2 गुर्गे गिरफ्तार

US-Iran की Peace Talks पर बड़ा सस्पेंस, क्या Pakistan में होगी बातचीत? तेहरान ने साधी चुप्पी