Manipur में गोलीबारी की घटनाओं के संबंध में दो उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में दो दिन पहले हुई गोलीबारी की घटनाओं के संबंध में एक प्रतिबंधित संगठन के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (नोयोन) के दो सदस्यों को शनिवार को जिले के सगोलबंद और फुमलू इलाकों से गिरफ्तार किया गया। लांगजिंग अचोबा, घारी और संगाइप्रौ इलाकों में नौ जनवरी को गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं।

अधिकारी ने बताया कि मणिपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। उन्होंने कहा, ‘‘गोलीबारी में संलिप्तता साबित होने के बाद दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से गोलियों से भरी एक एम-20 पिस्तौल बरामद की गई।’’

अधिकारी ने बताया कि ये दोनों पहले भी गोलीबारी की कम से कम आठ घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। पुलिस ने कहा कि एक अलग अभियान में सुरक्षाबलों ने शनिवार को कांगपोकपी जिले के अवलमुन गांव से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

प्रमुख खबरें

Mercedes का Shanghai में डबल धमाल, Kimi Antonelli बने चैंपियन, George Russell ने हासिल किया दूसरा स्थान।

Health और Taste का Perfect Combo है मूंग दाल चटनी, इस Easy Recipe से मिनटों में बनाएं

Akanksha Puri ने रोमांटिक अंदाज में खेसारी को किया विश, वायरल तस्वीरों ने इंटरनेट पर छेड़ी नई बहस

Assam के चुनावी रण में AAP की एंट्री, किसका खेल बिगाड़ेंगे Kejriwal? पहली सूची में 14 योद्धा शामिल