जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के चाकुरा इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया। उन्होंने बताया कि अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी