हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के दो और मरीज ठीक हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए दो और मरीजों के शनिवार को स्वस्थ होने से राज्य में इस महामारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऊना जिले से 10 मरीज, चंबा से चार, सोलन और कांगड़ा से तीन-तीन, सिरमौर और हमीरपुर जिले से एक-एक मरीज अब तक ठीक हुए है। 

उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले दो दिन में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील