दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट के मामले में लश्कर ए तैयबा के दो और आतंकवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट के मामले में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना निवासी मोहम्मद सलीम अहमद और कफील को उप्र की सक्षम अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पटना में विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। मामला असल में पिछले महीने बिहार के दरभंगा में तब दर्ज किया गया था जब दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म-1 पर एक पार्सल में विस्फोट हुआ। यह पार्सल सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस से दरभंगा पहुंचा था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है