हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में दो और लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2024

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) के प्रश्न पत्र लीक मामले में दो लोग और गिरफ्तार किए गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतर्कता विभाग ने भीरा के नीरज कुमार और शिमला के सोम प्रकाश को बुधवार रात गिरफ्तार किया। आरोपियों ने प्रश्न पत्र हिमाचल सड़क परिवहन निगम के बर्खास्त निरीक्षक रवि कुमार से खरीदे थे। 

अधिकारियों ने कहा था कि आरोपियों ने सचिवालय क्लर्क ग्रेड परीक्षा के प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक कर दिए थे, जिसके परिणाम अभी भी लंबित हैं। उनके मोबाइल फोन से लीक हुए प्रश्नपत्रों का पता लगने के बाद गिरफ्तारियां हुई। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में कुमार की पत्नी, बहन और बहनोई शामिल हैं। उन्होंने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किये थे लेकिन टाइपिंग टेस्ट में उनके अंक कम आए। 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आठ बारूदी सुरंग का पता लगाकर किया निष्क्रिय

हमीरपुर स्थित एचपीएसएससी को 23 दिसंबर, 2022 को पेपर लीक का खुलासा होने के दो महीने के बाद फरवरी में भंग कर दिया गया। यह कदम सतर्कता विभाग द्वारा आयोग में वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को हल किए गए प्रश्न पत्र और 2.5 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ने बाद उठाया गया। बाद में एचपीएसएससी के स्थान पर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) बनाया गया।

प्रमुख खबरें

Hurun India Index: 50 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले भारतीय Startups की संख्या 51 हुई

Smriti Irani का राहुल गांधी पर तंज, 56 चुनाव हारने के बाद भी नहीं स्वीकारी विफलता

पीटीआई नेताओं की हिरासत मामला: Peshawar High Court ने बड़ी पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश को भेजी याचिकाएं

MP Rajya Sabha By-Election: दो पर्चे रद्द होने से Union Minister Hardeep Singh Puri निर्विरोध चुने जाएंगे