मुंबई में दो और पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2020

मुंबई। कोविड-19 के चलते मुंबई में दो और पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महामारी के चलते मुंबई में अबतक कम से कम 34 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक और बचाव एवं सुरक्षा इकाई से जुड़े हेड कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया है। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई के मानखुर्द स्क्रैप कपाउंड में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल के वाहन

अधिकारी ने कहा कि 53 वर्षीय हेड कांस्टेबल ने रविवार को सेंट जॉर्ज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि सहायक उपनिरीक्षक की मौत सोमवार को बांद्रा के एक निजी अस्पताल में हुई।

प्रमुख खबरें

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला