झारखंड में दो नक्सली समर्थक गिरफ्तार, 13 वॉकी टॉकी सेट और दो मोटरसाइकिल बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

चतरा। प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) को रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पुलिस ने नक्सलियों के दो समर्थकों विशुन गंझू और पिंटू गंझू को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 13 वॉकी टॉकी तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गयी। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिमरिया अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित लावालौंग थाना पुलिस की टीम ने जोजवारी गांव के समीप से इन दोनों नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सली समर्थकों के पास से विभिन्न कंपनियों के 13 वॉकी-टॉकी सेट, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इससे पहले 28 अक्तूबर को हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने टीएसपीसी के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से एके 47 राइफल और 20 गोलियां बरामद की गयी थी।

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि : राहुल गांधी

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि सिमरिया अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी:एसडीपीओः अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित लावालौंग थाना पुलिस की टीम ने जोजवारी गांव के समीप से इन दोनों नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट