Chhattisgarh के गरियाबंद में 10 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2025

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कुल 10 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, बारूदी सुरंग में विस्फोट करने तथा कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने गरियाबंद में सक्रिय सभी माओवादियों से अपील की है वे जिले के किसी भी थाना, चौकी या शिविर में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें।

पुलिस ने बताया कि पिछले दो साल में छत्तीसगढ़ में बड़े नक्सली नेताओं समेत लगभग 2,400 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। केंद्र सरकार ने मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप