Chhattisgarh के बीजापुर में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, हथियार किया गया बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2024

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेदरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिंगमेटा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंगमेंटा-लंका गांव के जंगलों में इंद्रावती क्षेत्र समिति के प्लाटून नंबर-16 के कमांडर मल्लेश, माड़ मंडल कंपनी नंबर-एक के कमांडर अरुण उर्फ रुपेश और लगभग 25 अन्य माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर और बेदरे थाना के संयुक्त दल को बृहस्पवितार को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे जब सुरक्षाबल के जवान हिंगमेंटा के जंगल में मौजूद थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब दो नक्सलियों का शव बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने हिंगमेटा के जंगल में माओवादियों के शिविर को ध्वस्त कर दिया है तथा खोजबीन के दौरान घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

World Hypertension Day 2024: हर साल 17 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे, जानिए महत्व

PoK में झड़पों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने स्थानीय मुद्दों के हल के लिए समिति गठित की

कांग्रेस ‘परिवारवाद मोह’ में फंस गई है: नायब सिंह सैनी

Madhya Pradesh : नशे के आदी व्यक्ति ने पिता की हत्या की, मां को जख्मी किया