गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो वरिष्ठ नेताओं ने दिया इस्तीफा, जिग्नेश मेवानी के बढ़ते कद से थे खफा !

By अनुराग गुप्ता | Aug 04, 2022

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले ग्रैंड ओल्ड पार्टी 'कांग्रेस' को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता पार्टी को अलविदा कहने का मन बना लिया है और वो सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते हैं। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद साजू परमार ने बुधवार को पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

नरेश रावल ने बताया कि मैंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है। कांग्रेस से मेरे असंतोष के कई कारण हैं... आने वाले दिनों में मैं अपनी शिकायतें मीडिया से साझा करूंगा। मैं 17 अगस्त को भाजपा में शामिल होऊंगा। जबकि पूर्व राज्यसभा सांसद राजू परमार ने अपने इस्तीफे का कारण बताने से इनकार कर दिया और कहा कि मैं जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।

इसे भी पढ़ें: 'गुजराती-राजस्थानी' वाले अपने बयान पर भगत सिंह कोश्यारी ने मांगी माफी, कहा- देश के विकास में सबका योगदान 

गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने इस्तीफे पर बोलने से इनकार करते हुए दावा किया कि उन्हें अभी तक इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि गुजरात कांग्रेस में जिग्नेश मेवानी के बढ़ते कद से पार्टी के वरिष्ठ नेता नाराज थे, ऐसे में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

परमार ने कहा कि जिग्नेश मेवानी का कद इस तथ्य के बावजूद बढ़ाया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के लिए अभी तक कुछ नहीं किया है। इसके अलावा राहुल गांधी द्वारा जिग्नेश मेवानी को दी जा रही तरजीद से भी प्रदेश पार्टी के नेता नाराज हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly का बड़ा फैसला: Private Schools की मनमानी पर लगाम, अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ेगी Fees

हम नहीं मानेंगे...अब ट्रंप को ही आंखें दिखा रहे नेतन्याहू, प्लान कर दिया खारिज!

Lok Sabha में नौटंकी बंद करो! Naresh Mhaske ने विपक्ष को लताड़ा, बोले- बस सुर्खियों का खेल

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान