Odisha सरकार के दो अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

भुवनेश्वर।ओडिशा सरकार के दो अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। सतर्कता विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई। विभाग ने बताया, खनन निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक उमेश चन्द्र जेना को तलाशी के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि इस दौरान कुल 1.64 करोड़ रुपये नकद, 650 ग्राम सोने के आभूषण, भुवनेश्वर में एक बहुमंजिला इमारत, क्योंझर में तीन इमारतें और पांच भूखंड, चार पहिया दो वाहन और दो मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किए गए।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला