गुजरात तट के पास भागने की कोशिश के दौरान बीएसएफ की गोली से दो पाकिस्तानी मछुआरे घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

अहमदाबाद। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले के पास भारत-पाक सीमा के करीब हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से दो पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान जारी कर बताया कि दोनों पाकिस्तानी मछुआरों को कुछ दूर पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया। हालांकि, पाकिस्तान की ओर भागने की कोशिश के दौरान उन्हें टखने में गोली लग गई। बीएसएफ ने कहा, ‘‘23 जून 2022 को शुरू हुए एक तलाशी अभियान में बीएसएफ भुज ने शनिवार को पीछा करते हुए हरामी नाला क्षेत्र से दो पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा की फाइल 7 जून से उपराज्यपाल के पास अटकी हुई है : सूत्रों का दावा

बीएसएफ ने तलाशी अभियान जारी रखा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर पड़ोसी देश की तरफ भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद कर दिया। बयान के मुताबिक, गश्ती दल ने भाग रहे पाकिस्तानी मछुआरों को चेतावनी दी, लेकिन जब वे नहीं रुके तो बीएसएफ के जवानों को दोनों को पकड़ने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी मछुआरों को टखने में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बीएसएफ के अनुसार, इन मछुआरों की पहचान पाकिस्तान के जीरो प्वाइंट गांव के रहने वाले सदाम हुसैन (20) और अली बख्श (25) के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा