अफगानिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में 2 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को अफगानिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में पाकिस्तान के कम से कम दो सैनिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि प्रांत के ऊपरी दीर जिले के शाही कोट इलाके में हुई गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक सैनिक की हालत नाजुक बताई गई है। 

इस बीच, प्रांत के हांगू जिले में हुई एक घटना में डिग्री कॉलेज के प्रधानाध्यापक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया गया है।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव