नाबालिग को अगवा करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और शादी कराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2025

मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने दो लोगों को एक दलित नाबालिग लड़की को अगवा करने, गैरकानूनी तरीके से उसका धर्म परिवर्तन कराने और एक आरोपी से उसका निकाह (विवाह) कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (बुढ़ाना) गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी तालिब (25) और उसके साथी शादाब (23) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग का पांच अक्टूबर को तालिब ने अपने दोस्त शादाब की मदद से अपहरण किया था। उसे मध्य प्रदेश के जबलपुर ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया और बाद में तालिब से उसका निकाह करा दिया गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने निकाह के पहले लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस ने बताया कि लड़की को 26 अक्टूबर को जबलपुर से बरामद किया गया और मुजफ्फरनगर वापस लाया गया, दोनों आरोपियों को मंगलवार को बुढ़ाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects