दिल्ली के द्वारका में सोने की छह चेन छीनने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2025

दिल्ली के द्वारका में दो सप्ताह से भी कम समय में सोने की चेन छीनने की छह घटनाओं में कथित संलिप्तता को लेकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सक्रिय हुई एक टीम ने ककरोला गंदा नाला के पास दोनों को फिर से घटना को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, संजू के पास एक अवैध आग्नेयास्त्र और तीन कारतूस मिले, जबकि सुमित के पास एक अवैध आग्नेयास्त्र और एक कारतूस बरामद हुआ।

अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी ज़ब्त कर ली गई। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, ‘‘इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद हाल के कुछ सप्ताहों में द्वारका में सोने की चेन छीनने के मामलों की पांच घटनाएं सुलझ गई हैं।’’

पुलिस ने बताया कि दोनों ने ऐसे बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाया जो सोने की चेन या आभूषण पहने हुए थे। इसने कहा कि वे तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल का इस्तेमाल तेज़ी से भागने के लिए करते थे और पीड़ितों को धमकाने के लिए हथियार रखते थे। अधिकारी ने बताया कि संजू के खिलाफ पहले भी झपटमारी के चार मामले दर्ज हैं, जबकि सुमित का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें