दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो लोगों की मौत दो घायल

By दिनेश शुक्ल | May 19, 2021

राजगढ़। मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर मूंडलाबजरंग रोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में  बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और दोनों चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

पुलिस के अनुसार ग्राम मूंडलाबजरंग रोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में महेश (40) पुत्र भीकम बेड़िया निवासी मूंडलाबजरंग और मुकेश (30) पुत्र हनुमंत गुर्जर निवासी अंगदपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विष्णु दांगी निवासी मूंडलाबजरंग और जगन्नाथ गुर्जर निवासी अंगदपुर हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: यह पीड़ित मानवता की सेवा का महान अवसर है- शिवराज सिंह चौहान

बताया गया है कि महेश बेड़िया और विष्णु दांगी छोटा बैरसिया से गांव की ओर जा रहे थे, वहीं मुकेश गुर्जर और जगन्नाथ गुर्जर गांव से मंडावर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मूंडलाबजरंग रोड़ पर हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे दिए और दोनों चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन