राजस्थान में वाहनों में आग लगने से दो लोगों की मौत: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2025

राजस्थान में वाहनों में आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार चूरू जिले में बस से टक्कर के बाद सीएनजी चालिएत एक कार में आग लग गई और इस हादसे में ज्वैलर ओमप्रकाश सोनी(22) की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि सोनी रतनगढ़ (चूरू) से फतेहपुर (सीकर) जा रहे थे, जबकि बस जयपुर से चूरू की ओर आ रही थी। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद कार में लगा सीएनजी सिलेंडर फट गया जिससे आग लग गई। पुलिस ने कहा, सोनी कार में फंस गए और जिंदा जल गए।

अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया तो उनका जला हुआ शव मिला। पुलिस ने बताया कि दौसा जिले में एक अन्य हादसे में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ट्रकएक खंभे से टकरा गया जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार यह हादसा दौसा के राहुवास थाना इलाके में हुआ। पुलिस ने कहा कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे कंटेनर एक खंभे से टकराने के बाद पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे में चालक आकाश की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Magh Purnima 2026: जब देवता भी आते हैं Prayagraj, जानें स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

Stock Market Today Budget 2026 | बाजार में वेट एंड वॉच की स्थिति, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार

Epstein Files: जमीन पर लेटी एक लड़की के ऊपर हाथ रखे दिखे ब्रिटिश प्रिंस, PM स्टार्मर ने दिया बड़ा बयान

Gold- Silver Rate Today | केंद्रीय बजट से पहले सोने, चांदी के वायदा भाव में नौ प्रतिशत की भारी गिरावट