आगरा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से बस के टकराने से दो लोगों की मौत, 15 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2025

आगरा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर बुधवार तड़के खड़े ट्रक से एक बस के टकराने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली से बिहार जा रही बस में यात्री सवार थे।

फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास यह बस रात करीब एक बजे सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, टक्कर लगने से दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

सहायक पुलिस आयुक्त अमन दीप ने बताया, हमें देर रात घटना की सूचना मिली और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर

Delhi Riots 2020: खजूरी खास हिंसा मामले में 18 पर दंगा और लूटपाट के आरोप तय

Madurai Tanishq शोरूम से चुराया गया 15 करोड़ का सोना बरामद, 3 गिरफ्तार