बेंगलुरु में करंट लगने से दो लोगों की मौत, बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या तीन हुई

By रेनू तिवारी | May 20, 2025

कर्नाटक की राजधानी में लगातार बारिश ने कहर बरपाया है। मूसलाधार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर भारी जलभराव और बाढ़ आ गई है, जिससे निवासियों को अपने दैनिक जीवन में गंभीर समस्याएँ हो रही हैं। बेंगलुरु में मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कर्नाटक के साथ-साथ राजधानी शहर के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मंगलवार को भी भारी बारिश या गरज के साथ बारिश की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

वहीं अब बारिश जानलेवा भी हो रही हैं। बेंगलुरु में घर में घुसे बारिश के पानी को निकालने की कोशिश करते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मनमोहन कामत (63) और दिनेश (12) के रूप में हुई है। मीको लेआउट पुलिस के अनुसार कामत बीटीएम सेकंड स्टेज के पास एनएस पाल्या में मधुवन अपार्टमेंट में रहते थे और उन्होंने सोमवार शाम को अपने घर से पानी निकालने के लिए मोटर चालित पंप का उपयोग करने की कोशिश की थी।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor | पाकिस्तान के पीर पंजाल में छुपा है क्या कोई खूफिया सैन्य अड्डा? नौ में से सात हमले वहीं से हुए... LoC पर अभी भी अलर्ट पर है भारतीय सेना

घटना की जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जब उन्होंने पंप को सॉकेट से जोड़ा तो शॉर्ट सर्किट हो गया और करंट लगने से उनकी मौत हो गई।’’ पुलिस ने बताया कि इस बीच अपार्टमेंट परिसर में काम करने वाले एक नेपाली व्यक्ति के बेटे दिनेश की भी करंट लगने से मौत हो गई। दिनेश घटना के समय कामत के पास खड़ा था। अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि दोनों मामलों में अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट (यूडीआर) दर्ज की जाएगी। शहर में मानसून के पहले की बारिश में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले सोमवार को महादेवपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत एक इमारत की दीवार गिर जाने से शशिकला (35) नामक महिला की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव