लखनऊ की एक बेकरी में आग लगने से दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2025

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर अमौसी में स्थित एक बेकरी में शनिवार को आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अमित कुमावत ने बताया, फैक्ट्री मालिक अखिलेश के बेटे ऋतिक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बताया कि फैक्ट्री में बेकरी का काम होता था, लेकिन यह करीब एक साल से बंद थी।

हालांकि, आग लगने के समय वेल्डिंग का काम चल रहा था। स्थानीय पुलिस थाने की टीम और दमकल विभाग की 15 से 16 गाड़ियों के प्रयासों से शाम करीब सात बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया, अंदर फंसे दो लोगों को निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान फैक्ट्री मालिक अखिलेश कुमार (45) और अबरार (45) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, फैक्ट्री मालिक के बेटे ऋतिक से मिली जानकारी के आधार पर पता चलता है कि बंद फैक्ट्री के अंदर वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसके दौरान चिंगारी निकली, जिससे आग लग गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?