Mumbai में व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दो की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

मुंबई के चांदीवली इलाके में बुधवार शाम चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग शाम 6.36 बजे पूर्वी उपनगर अंधेरी में टेक्स सेंटर, नारायण प्लाजा बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी।

अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान भगवान पितले (30) और सुमंत जाधव (28) के रूप में हुई है और उन्हें क्रमशः सेवन हिल्स अस्पताल और राजावाड़ी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, आग मेसर्स नियोसेल इंडस्ट्रीज की यूनिट नंबर 303 तक ही सीमित थी, जो लगभग 1,500 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

प्रमुख खबरें

Bloating की समस्या से हैं परेशान? दिनभर पेट फूलने के पीछे हैं ये 4 गलतियां

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में Share Market से निकाले ₹35,860 करोड़

Navratri और ऑफिस पार्टी में Peplum Angrakha Co-ord Set देगा स्लिम लुक, बिना दुपट्टे पाएं आराम

Andhra Pradesh में पहली छमाही का Commercial Tax संग्रह 18 प्रतिशत बढ़ा, 30436 करोड़ रुपये मिला राजस्व