अमेरिका में मिसिसिपी नदी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2025

अमेरिका के इलिनॉइस में बृहस्पतिवार को एक हेलीकॉप्टर मिसिसिपी नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने यह जानकारी दी।

मिसौरी राज्य राजमार्ग गश्ती दल के कॉर्पोरल डलास थॉम्पसन ने दोनों की मौत की पुष्टि की और कहा कि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है। नदी को व्यावसायिक नौवहन के लिए बंद कर दिया गया है।

रिवर्स पॉइंट फायर डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख रिक पेंडर ने बताया कि हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे बिजली के तार से टकराकर मिसिसिपी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्ती, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के बच्चों पर पाबंदी लगाने का आदेश

West Bengal का नाम पश्चिम बंग करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को Assembly में आएगा: शुभेंदु

Coca Cola 26 साल बाद फिर लाएगा Gold Spot, Parle ने 1952 में किया था शुरू

Udhampur Command Hospital में डॉक्टरों ने 11 घंटे की सर्जरी कर जवान का कटा हाथ जोड़ा