Texas के गिरजाघर में गोलीबारी में पांच साल के बच्चे समेत दो लोग घायल, महिला हमलावर ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2024

टेक्सास के ह्यूस्टन में प्रमुख ईसाई पादरी जोएल ओस्टीन द्वारा संचालित विशाल गिरजाघर में रविवार को गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए और हमलावर महिला को भी मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शहर के पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर ने कहा कि घायलों में लगभग पांच साल का बच्चा भी शामिल है जिसकी हालत गंभीर है जबकि कूल्हे में गोली लगने से घायल 57 वर्षीय व्यक्ति की हालत स्थिर है।

दोपहर बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लेकवुड गिरजाघर ने कहा कि गोलीबारी की घटना से अफरा तफरी का माहौल था, इसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फिनर ने कहा कि हमलावर महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास होगी, जो लगभग पांच साल के बच्चे के साथ गिरजाघर में दाखिल हुई और गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर गिरजाघर में गोलीबारी की घटना के दौरान दो कानून प्रवर्तन अधिकारी भी मौजूद थे जो उस वक्त ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन उन्होंने ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद तत्परता दिखाई और महिला पर गोलियां दागीं जिससे उसकी मौत हो गई।

महिला की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि महिला ने धमकी दी थी कि उसके पास बम है और पुलिस के वहां पहुंचने पर उसने एक अज्ञात पदार्थ का छिड़काव किया था।

उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह पदार्थ क्या था, हालांकि दमकल विभाग के कर्मचारी जांच करने और घटनास्थल को साफ करने के लिए वहां पहुंचे।

प्रमुख खबरें

MGNREGA का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, नेताओं ने जलाईं VB-G Ram G Bill की प्रतियां

अब असली चेहरा सामने आ रहा है , Hijab Video को लेकर उमर अब्दुल्ला ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

Astrology Tips: सपने में देवी दुर्गा के दर्शन होना इस बात का होता है संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

भारत में मिले प्यार से गदगद लियोनेल मेस्सी, किया भावुक पोस्ट, जानें क्या लिखा