कनाडा में गोलीबारी में भारतीय मूल के एक कारोबारी समेत दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

ओटावा। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में दिन दहाड़े हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के एक कारोबारी (निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी के मालिक) समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है। सीबीसी न्यूज ने सोमवार को खबर दी कि प्रांत में कैवनघ इलाके के एक रिहायशी क्षेत्र में उसी दिन पूर्वाह्न के समय गोलीबारी हुई और सूचना मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई की। खबर में बताया गया है , ‘‘आपात चिकित्सा सेवा हरकत में आयी और उसने बताया कि 49 वर्षीय एवं 57 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है तथा 51 वर्षीय एक पुरुष गंभीर रूप से घायल है। 

पुलिस ने कहा कि 51 वर्षीय व्यक्ति अभी अस्पताल में भर्ती है और उसके शरीर पर जानलेवा घाव हैं। मृत व्यक्तियों का अंत्यपरीक्षण मंगलवार और बुधवार को होना है।’’ मृत भारतीय की पहचान एक निर्माण कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल के रूप में हुई है। उनकी पंजाबी समुदाय में अच्छी पकड़ थी। शहर के पूर्व पार्षद मोहिंदर बंगा ने घटनास्थल पर कहा कि गिल दूसरों की मदद के लिए जाने जाते थे। 

इसे भी पढ़ें: Biden से मिलेंगे जापान के प्रधानमंत्री किशिदा, चीन सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

उन्होंने कहा, ‘‘वह लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। वह अपना नुकसान उठाकर भी मदद करते थे। कोई उन्हें क्यों नुकसान पहुंचाएगा?’’ बंगा ने कहा कि वह गिल को अच्छी तरह जानते थे। पुलिस ने कहा कि इलाके में कई लोगों ने एक तेज आवाज सुनी। एबी सीबेन नामक एक महिला ने कहा कि उसने कम से कम चार गोलियां चलने की आवाज सुनी।

प्रमुख खबरें

सूरत में सहकर्मी की गर्दन काटकर हत्या, आरोपी सचित्रकुमार नरेंद्र बल गिरफ्तार

अंबाला में Amit Shah ने 1857 क्रांति के भव्य शहीद स्मारक और संग्रहालय का लोकार्पण किया

Bhupender Yadav ने कहा, Bihar की अटकी परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी पर मंत्रालय देगा ध्यान

Kochi Mercedes Car Accident मामले में जज के नाबालिग बेटे की जमानत बरकरार, याचिका खारिज