इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूस्खलन, दो लोगों की मौत और 21 लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानाकारी देते हुए बताया कि बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान की गति तेज करने के लिए भारी उपकरण तैनात किए गए हैं। राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी द्वारा जारी वीडियो में बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश करते दिखाई दिए।

बचावकर्मी कठिन क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए भारी उपकरण, निकासी उपकरण और हाथ के औजारों का उपयोग कर रहे हैं। अक्टूबर से मार्च के बीच भारी मौसमी बारिश इंडोनेशिया में अक्सर बाढ़ और भूस्खलन का कारण बनती है।

यह 17,000 द्वीपों वाला देश है, जहां लाखों लोग पहाड़ी क्षेत्रों या उपजाऊ बाढ़ मैदानों के पास रहते हैं। जनवरी में भी केंद्रीय जावा प्रांत में तेज बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन में 20 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects