Brown University में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, आठ घायल; हमलावर की तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2025

अमेरिका में रोड आइलैंड राज्य के प्रोविडेंस शहर में स्थित ब्राउन विश्वविद्यालय की अंतिम परीक्षाओं के दौरान गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राधिकारियों ने बताया कि पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। रोड आइलैंड अस्पताल की प्रवक्ता केली ब्रेनन ने बताया कि गोली लगने से घायल आठ लोगों को अस्पताल लाया गया जहां छह लोगों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने पहले छात्रों और कर्मचारियों को बताया था कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। मेयर ने कहा कि एक व्यक्ति को पहले हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह इस मामले में संलिप्त नहीं है। यह गोलीबारी ‘बारुस एंड होली’ इमारत में हुई, जो सात मंजिला इमारत है और जिसमें इंजीनियरिंग स्कूल और भौतिकी विभाग हैं।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार, इस इमारत में 100 से अधिक प्रयोगशालाएं, दर्जनों कक्षाएं और कार्यालय हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें गोलीबारी की घटना की जानकारी दी गई है और ‘‘अभी हम पीड़ितों के लिए सिर्फ प्रार्थना कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद दुखद है।’’ संघीय जांच ब्यूरो ने बताया कि वह राहत कार्यों में सहयोग कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Karnataka CM swearing-in: डीके CM, परमेश्वर डिप्टी सीएम, तीन साल बाद कर्नाटक में पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

खामेनेई से किसी भी समय हो सकती है मुलाकात, ट्रंप ने ईरान वॉर पर सबसे बड़ा अपडेट दे दिया

क्या Captain Amarinder Singh का BJP से हुआ मोहभंग? Congress में वापसी की अटकलें तेज!

Modi Govt का बड़ा फैसला: तेल की कीमतों में उछाल के बीच एविएशन सेक्टर को मिली राहत! 10,000 करोड़ के ATF Fund को कैबिनेट की मंजूरी