उत्तरी कैलिफोर्निया में हवाई अड्डे पर उतरते समय दो विमानों की टक्कर में दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

कैलिफोर्निया (अमेरिका)। उत्तरी कैलिफोर्निया में स्थानीय हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश करते समय दो विमानों के बीच बृहस्पतिवार को टक्कर हो गई, जिससे विमान में सवार तीन लोगों में से कम से कम दो की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वॉट्सनविले शहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि ‘वॉट्सनविले म्यूनिसिपल एयरपोर्ट’ पर दोपहर तीन बजे से कुछ समय पहले यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की सेना ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कुछ नहीं किया: इमरान खान

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अनुसार, हादसे के दौरान दो इंजन वाले ‘सेसना 340’ में दो लोग सवार थे और एकल इंजन वाले ‘सेसना 152’ में केवल पायलट सवार था। हताहत हुए लोगों का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। विमानों के हवाई अड्डे पर उतरते समय यह हादसा हुआ। हवाई अड्डे पर हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़