इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2020

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। कई सप्ताह तक प्रदर्शन बंद रहने के बाद विरोध की यह ताजा घटना है। कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने बताया कि दंगा रोधी बल ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और तेज आवाज पैदा करने वाला बम फेंका। प्रदर्शनकारी सिनाक पुल पर थे और वे सीमेंट की दीवार को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस सीमेंट वाली दीवार को सुरक्षाबलों ने बनाया था।

तीन कार्यकर्ताओं और एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 घायल हो गए। अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि प्रदर्शनकारी बड़े बदलाव, नया नेतृत्व और समय से पूर्व चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। बगदाद हवाई अड्डे के बाहर अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष जनरल की मौत के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया था जिसके बाद ये प्रदर्शन रूक गए थे लेकिन कुछ समय की शांति के बाद प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें: पोम्पिओ ने कहा- इराकी नेता निजी तौर पर चाहते हैं अमेरिकी सेना की मौजूदगी

इसे भी देखें- US-China Trade Deal से किसको होगा फायदा ? जानिये इस समझौते की मुख्य बातें

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार