Amethi में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

अमेठी जिले में मंगलवार देर शाम ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मोनू यादव (28) और दिग्विजय सिंह (50) के रूप में हुई है। इस हादसे में शिवनाथ (30) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी अमेठी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग के बाईपास मोड़ पर मां कालिका ढाबा के पास हुआ। अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवि सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़