हत्या के जुर्म में दो लोगों को आजीवन कारावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2025

महराजगंज जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी पूर्णेंदु राम त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में 24 सितंबर 2023 को सुनील शर्मा नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में वीरेंद्र गिरि और उसके बेटे मुन्ना उर्फ ​​यशवंत गिरि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सुनील का वीरेंद्र की बेटी से प्रेम संबंध था जिसके कारण पिता-पुत्र ने उसकी हत्या कर दी।

त्रिपाठी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) संजय मिश्रा ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शनिवार को वीरेंद्र गिरि और यशवंत गिरि को हत्या का दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 60-60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव