यरुशलम के बाहर होटल में दो लोगों पर चाकू से हमला, इजराइली पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

फलस्तीन के एक कर्मचारी ने शुक्रवार को यरुशलम के बाहर एक होटल में दो मेहमानों पर चाकू से हमला किया। इस हमले को इजराइली पुलिस ने आतंकवादी हमला बताया है। इस सप्ताह इस क्षेत्र में यह दूसरा हमला है।

पुलिस ने बताया कि उसने लगभग 50 और 25 वर्ष की आयु के दो लोगों को निकटवर्ती एक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों पर चाकू से हमला किया गया तथा वृद्ध व्यक्ति की हालत गंभीर है।

इजराइली पुलिस ने कहा कि हमलावर पूर्वी यरुशलम के शुआफत क्षेत्र का रहने वाला था तथा हमले में शामिल होने के संदेह में तीन अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस ने फिर अपनाई बांटो और राज करो की नीति

KL Rahul के तूफानी शतक और Rohit Sharma की पारी से भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रन का लक्ष्य

गिरा दूंगा एटम बम! पुतिन ने दी ऐसी धमकी, कांप गए अमेरिका के सारे यार

Patna की फ्रेंड्स कॉलोनी में कार से बुजुर्ग का शव बरामद, गोली लगने से हुई मौत