हिंसा में 2 लोग मारे गये, ममता बोलीं- पश्चिम बंगाल को एक और गुजरात नहीं बनने देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि शनिवार को हुई हिंसा में दो लोग मारे गये थे और भाजपा का पांच लोगों के मारे जाने का दावा झूठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंसा भड़काने की और फर्जी खबरें फैलाकर उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है तथा तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल को एक और गुजरात नहीं बनने देगी। बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पश्चिम बंगाल को भेजे परामर्श को ‘‘पर्दे के पीछे से खेला जा रहा खेल’’ करार दिया और कहा कि राज्य के मुख्य सचिव इसका जवाब दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: सत्ता लोलुपता के दौर में जेटली का यह कदम बनेगा औरों के लिए नजीर

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह सुनियोजित खेल है। उनकी योजना मेरी आवाज दबाने की है क्योंकि उन्हें पता है कि देश में उनके खिलाफ आवाज उठाने वाली एक मात्र शख्सियत ममता बनर्जी है। हमारी सरकार को गिराने की यह साजिश सफल नहीं होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उनकी साजिश का शिकार नहीं होंगे और लोगों से शांत रहने को कहेंगे।’’ लोकसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं भी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच टकराव का विषय बन गयी हैं। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शनिवार रात भड़की हिंसा के बाद तीन लोगों के शव बशीरहाट अस्पताल लाये गये थे। भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि इनमें से दो लोग उनके समर्थक थे वहीं तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि एक उनका सक्रिय कार्यकर्ता था।

दोनों दलों ने दावा किया कि उनके कई समर्थक हिंसा के बाद से लापता हैं।

प्रमुख खबरें

Chennai में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI Center, L&T को मिला 15,000 करोड़ का Mega Order

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय