कटक में इमारत में आग लगने से दो व्यक्ति घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2025

ओडिशा के कटक में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में बृहस्पतिवार देर रात आग लग जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग की लपटें मर्कटनगर थाना क्षेत्र के सीडीए सेक्टर 7 स्थित इमारत के गैराज में देर रात करीब ढाई बजे देखी गईं।

उन्होंने बताया कि आग में गैराज में खड़ी एक कार, दो बाइक और कुछ साइकिल जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि आग इमारत के अन्य हिस्सों में भी फैल गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि ये व्यक्ति इमारत में किराये पर रह रहे थे।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!