जम्मू क्षेत्र में बाढ़ एवं भूस्खलन से दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2016

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद भूस्खलनों एवं आकस्मिक बाढ़ की वजह से दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि सात अन्य बचा लिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले के बशोली इलाके में नागली नाला में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गयी और चार लोग रविवार शाम एक नदी पार करते समय पानी में बह गए। तीन लोग बचा लिए गए लेकिन 65 साल की बिजली देवी का दो किलोमीटर बाद एक जगह से शव मिला।

 

अधिकारियों के अनुसार एक अन्य घटना में सांबा जिले के पुरूमंडल पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने से दर्शना देवी नामक एक महिला मलबे में फंस गयी। बाद में उसका शव बरामद हुआ और उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया।

 

एक अलग घटना में रविवार शाम कठुआ जिले में बिलावर इलाके में नाज नदी की उफनती धारा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के दो कर्मचारी फंस गये। बाद में उन्हें बचा लिया गया। उधर, उधमपुर जिले में भी बालीनाला की आकस्मिक बाढ़ से दो व्यक्ति बचाए गए। जम्मू क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बारिश के कारण 17 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उनमें कई तो पूरी तरह नष्ट हो गए।

प्रमुख खबरें

Digvijay Singh के विचारों का Shashi Tharoor ने किया समर्थन, कहा- संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए

Manipur में हथियार और गोला-बारूद जब्त, दो लोग गिरफ्तार

फरहान अख्तर की 120 बहादुर का इंतजार खत्म! इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म, जानें रिलीज की तारीख

Palghar में 6.39 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; दुकानदार गिरफ्तार