दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसहैत थाना क्षेत्र के गौरा माई गांव के निकट दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसहैत के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि लगभग एक बजे ककराला रोड पर गौरा माई गांव की पुलिया के निकट दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: हुबली हत्याकांड : पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो युवकों को गिरफ्तार किया

एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में कस्बा अलापुर निवासी मुन्नी अली (50) एवं उसके भांजे अब्दुल रहीम (24) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कासगंज जिला निवासी गुरुदेव और आदेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड