अफगानिस्तान में ट्रक में विस्फोट से दो पुलिस अधिकारियों की मौत, 20 बच्चे घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2019

जलालाबाद। पूर्वी अफगानिस्तान में पुलिस मुख्यालय के पास एक ट्रक में विस्फोट होने से बुधवार को दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और करीब 20 बच्चे घायल हो गए। लगमान प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता असदुल्लाह दौलतज़ाई ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की इमारत के पास हुए बम विस्फोट की चपेट में आकर नजदीक का एक मदरसा भी क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट में लगभग 20 छात्र और छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: तालिबानी हमलों के डर की वजह से अफगानिस्तान में हुए सबसे कम मतदान

गृह मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए इसके लिए तालिबान को दोषी ठहराया है। विद्रोही समूहों की तरफ से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिली है। इस समय अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के प्रथम दौर के नतीजों का इंतजार है। चुनाव पिछले महीने हुए थे। तालिबान ने छोटे-बड़े कई हमलों से लोकतांत्रिक मतदान को बाधित करने का प्रयास किया था।

प्रमुख खबरें

मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ 26 नवंबर से देशव्यापी प्रदर्शन करेगा People Against SIR

दिवाली पर 8000 रुपये की मदद का संदेश फर्जी, Gujarat Police ने दी WhatsApp हैकिंग की चेतावनी

PM Narendra Modi से मिले DK Shivakumar, दिल्ली में निजी बैठक के लिए मांगा समय

Indonesia के Bali में 23 नवंबर से सजेगा Odisha Parab, दिखेगी समृद्ध संस्कृति