टी20 विश्व कप में टीमों को होगा बड़ा फायदा, अंपायर्स की गलती पर प्रत्येक पारी में 2 DRS ले सकेंगी टीमें

By अनुराग गुप्ता | Oct 19, 2021

दुबई। आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है लेकिन हम आपको इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में आज बताने वाले हैं। पांच साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से टी20 विश्व कप का विजेता कौन बनेगा, इसका फैसला करने का वक्त आ गया है। पहली बार यह विश्व कप ओमान और यूएई में खेला जा रहा है। क्वालीफायर्स मैच के साथ-साथ सुपर-12 के अभ्यास मैच चल रहे हैं। 

टी 20 विश्व कप मुकाबले में डीआरएस की सुविधा मिलेगी। हर टीम को प्रत्येक पारी में 2-2 रिव्यू मिलेंगे। दरअसल, कोरोना महामारी आने के बाद नियमों में कई तरह के परिवर्तन हुए थे। जिसके बाद प्रत्येक टीम को हर पारी में एक-एक अतिरिक्त रिव्यू लेने का मौका दिया गया।

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप में यह पहली बार होगा जब एक टीम एक पारी में 2 डीआरएस का इस्तेमाल कर सकेगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कार्यवाहक सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने खुद इसकी पुष्टि की थी।

पहले DRS का नहीं होता था इस्तेमाल

साल 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में डीआरएस का इस्तेमाल नहीं किया जाता था। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी की वजह से अनुभवी अंपायरों की अनुपस्थिति को देखते हुए आईसीसी ने क्रिकेट के हर प्रारूप में एक डीआरएस को बढ़ाने का निर्णय किया था। 

इसे भी पढ़ें: T20 विश्वकप: बुमराह-शमी छोड़िए, पाकिस्तान के खिलाफ भारत के यह दो गेंदबाज साबित हो सकते हैं ट्रंप कार्ड 

जिसके बाद टी20 और एकदिवसीय मुकाबले में हर टीम को एक पारी में 2 और टेस्ट की हर पारी में प्रत्येक टीम को 3 रिव्यू दिए जाने लगे थे।

प्रमुख खबरें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा