बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास फिर से रॉकेट हमला, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

बगदाद। इराक की राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र ग्रीन जोन में बुधवार को दो रॉकेट आकर गिरे। इस इलाके में अमेरिकी मिशन समेत अन्य देशों के दूतावास स्थित हैं। सुरक्षा सूत्रों ने एएफपी को यह जानकारी दी। इस हमले के लगभग 24 घंटे पहले तेहरान ने इराकी अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए थे। उन अड्डों पर अमेरिकी बल और गठबंधन बल ठहरे हुए थे।

सैन्य अड्डों पर हमले ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का अमेरिका से बदला लेने के लिए किए गए थे। ग्रीन जोन में हमले के बाद सुरक्षा सायरन बजने लगे।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया