Eastern Ukrainian के शहर पर दो रूसी मिसाइलों ने किया हमला, पांच लोगों की मौत : अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2023

कीव। पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में पोकरोव्स्क शहर के मध्य में सोमवार शाम को दो रूसी मिसाइलों से हमला किया गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि रूस के आंशिक कब्जे वाले क्षेत्र में उस जगह पर ये हमले किए गए जिस पर अब भी यूक्रेन का कब्जा है। दोनेत्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने कहा कि ये हमले 40-40 मिनट के अंतराल पर हुए। उन्होंने कहा कि हमले में नौ पांच मंजिला इमारतें, आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हमले में एक होटल भी क्षतिग्रस्त हो गया जहां विदेशी पत्रकार ठहरा करते थे।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy की US Visit को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी बहस

CPI M नेताओं ने AN Shamseer पर टिप्पणी करने पर Vellappally Natesan को आड़े हाथ लिया

Meerut Murder Case में सौतन समेत 3 गिरफ्तार, बेटे के विवाद में की थी हत्या

Neha Pachisia मामले में MP Police ने गठित की SIT, जमीन सौदे की होगी जांच