जम्मू-कश्मीर में दो सुरक्षा कर्मी लापता, तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2020

श्रीनगर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान सहित दो सुरक्षा कर्मी कुछ हथियार और गोलाबारूद के साथ मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में चदूरा इलाके से लापता हो गये हैं। अधिकारियों ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) चदूरा स्थित एक विशेष अभियान समूह के शिविर से लापताहै, जिसकी पहचान अल्ताफ हुसैन के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि शिविर से दो एके राइफल और तीन मैगजीन भी गायब है। इस विषय की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना के तहत एसएसबी का एक कांस्टेबल चदूरा के पास नगाम इलाका स्थित शिविर से लापता हो गया है। उसका भी नाम अल्ताफ हुसैन है। एससबी शिविर से इंसास राइफल की एक मैगजीन और 20 कारतूस भी गायब है। एसपीओ चदूरा इलाके का ही रहने वाला है, जबकि एसएसबी कांस्टेबल राजौरी जिला निवासी है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी