Moradabad में ट्रेन की चपेट में आने से दो बहनों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

मुरादाबाद जिले के भोजपुर इलाके में बुधवार को रेल की पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब दो बजकर 15 मिनट पर बीजना चक बेगमपुर रेलवे अंडरपास के पास हुआ।

बीजना गांव की रहने वाली कशिश (18) और तनिष्का (15) पास के खेतों में ‘साग’ (पत्तेदार सब्जी) तोड़ने जा रही थीं। वे रेल की पटरी पार कर रही थीं तभी मुरादाबाद की तरफ से आ रही मुरादाबाद-रामनगर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रमुख खबरें

निशानेबाज सम्राट और सुरुचि, धावक गुलवीर और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद टॉप्स कोर समूह में शामिल

पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, मेहदी हसन ने सलमान आगा को किया अनोखे तरीके से रन आउट- Video

LPG Gas की किल्लत से हैं परेशान? Induction पर ऐसे बनाएं नरम रोटी, जानें ये Secret Tips

Assam में PM Modi का Congress पर बड़ा हमला, बोले- झूठे वादों की है दुकान, समुदायों के बीच पैदा किया विभाजन