Meerut में 26 लाख रुपये कीमत की स्मैक लिए दो तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2023

मेरठ। मेरठ की थाना लिसाडी गेट पुलिस ने 890 ग्राम स्मैक लिए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार तस्करों से बरामद स्मैक की कीमत 26 लाख रुपये आंकी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने रविवार को बताया कि थाना लिसाड़ी गेट पुलिस चेकिंग के दौरान अरशद और सरफराजको गिरफ्तार कर इनके पास से 890 ग्राम स्मैक बरामद की जिसकी बाजार में कीमत करीब 26 लाख रुपये आंकी गयी है।

इसे भी पढ़ें: Bareilly में गोकशी के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा नशे के लिए प्रयुक्त किये जाने वाले अन्य पदार्थ, उपकरण और नौ हजार रुपये नकदी भी बरामद की गयी है। पकड़े गए दोनों आरोपी लिसाड़ी गेट के रहने वाले हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री