Nepal Border के पास दो तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की हेरोइन बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2024

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नेपाल की सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की।

शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बतायी जाती है।

उपसेनानायक ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान जियाउल हक और सिराज के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बताया कि ये हेरोइन उन्हें नेपाल के एक व्यक्ति को सौंपनी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।