फरीदाबाद में भारी बारिश के कारण दो मंजिला मकान ढहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2024

हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को दो मंजिला एक मकान ढह गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बारिश के पानी के रिसाव के कारण जगने के बाद घर के लोगों ने घर के चारों ओर दरारें देखीं। उन्होंने तुरंत घर खाली कर दिया जिससे वे बच गए।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह इलाके में भारी बारिश हुई। गांव के सरपंच सूरजपाल उर्फ ​​भूरा ने बताया कि परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में आता है और पेशे से मजदूर है।

तिगांव के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि वे शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई बीपीएल परिवार है तो उसे प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा तथा मदद का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी