झारखंड के गुमला में दो किशोरों ने आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

झारखंड के गुमला जिले में दो किशोरों के शव उनके घरों में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को जिले के बिशुनपुर प्रखंड में हुई। इसने बताया कि मृतकों की पहचान 14 वर्षीय लड़की और उसके 16 वर्षीय मित्रके रूप में हुई है।

गुमला के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने कहा, ‘‘दोनों नाबालिग थे। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध का प्रतीत हो रहा है। फोन नंबर के आदान-प्रदान को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इस संबंध में बिशुनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’’

यादव ने कहा, ‘‘लड़की ने पहले अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़का सदमे में आ गया और उसने भी अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।’’ पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

भारत ने बनाई 300 प्रोडक्ट की सूची, दोस्त रूस कभी नहीं भूलेगा ये एहसान!

वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष में दो फाड़, उमर अब्दुल्ला बोले: यह कांग्रेस का मुद्दा, INDIA Bloc का इससे कोई लेना-देना नहीं

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, ऑपरेशन महादेव मामले में 3 पाकिस्तानी आतंकवादियों के नाम

BJP हेडक्वार्टर में नितिन नबीन ने संभाली कार्यकारी अध्यक्ष की कमान, शाह-नड्डा भी रहे मौजूद