ब्रिटेन में तेलंगाना के दो छात्रों की मौत, दो कारों की टक्कर में पांच गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025

दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के एसेक्स में एक गोल चक्कर पर दो कारों की टक्कर में तेलंगाना के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार तड़के रेले स्पर गोल चक्कर पर हुई।

एसेक्स पुलिस ने एक बयान में कहा, दुख की बात है कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारी उनके परिवारों की सहायता कर रहे हैं। पांच अन्य लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

बयान के अनुसार, दोनों कारों के चालकों को खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के कारण मौत और गंभीर चोट पहुंचाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया। दोनों को 20 नवंबर तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले में जांच जारी है।

एसेक्स पुलिस ने दुर्घटना से जुड़ी किसी भी जानकारी, सीसीटीवी या अन्य फुटेज के लिए जनता से अपील की है। ब्रिटेन स्थित नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन (एनआईएसएयू) ने एक बयान जारी कर छात्रों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। माना जा रहा है कि वे छात्र अपने साथियों के साथ गणेश विसर्जन समारोह से लौट रहे थे।

एनआईएसएयू ने एक बयान में कहा, हम ब्रिटेन के एसेक्स में हुई सड़क दुर्घटना से बहुत दुखी हैं जिसमें तेलुगु समुदाय के नौ छात्र शामिल थे। इस दुर्घटना में दो युवा छात्र, चैतन्य तार्रे और ऋषि तेजा रपोलू की मौत हो गयी। इस कठिन समय में हम उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

प्रमुख खबरें

Junior National Hockey: हरियाणा बना चैंपियन, फाइनल में झारखंड को 2-1 से दी मात

Beijing में चीनी जुड़वां बहनों ने Bharatanatyam प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया

West Bengal में NDRF की तर्ज पर Arjun Vahini सितंबर से होगा सक्रिय, संभालेगा आपदा प्रबंधन

Assam लॉन्च करेगा अपना Satellite, Private Partner चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में