भारत में घुसपैठ की फिराक में LeT के दो आतंकी समूह, पुंछ में चल रहा तलाशी अभियान, सेना प्रमुख ने किया LoC का दौरा

By अनुराग गुप्ता | Oct 19, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। इसी बीच भारतीय सेना ने पुंछ और राजौरी सेक्टर में आतंक विरोधी अभियान को तेज कर दिया है, यहां के जंगलों में कई बार आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो चुकी हैं। वहीं, खुफिया एजेंसियों को कई तरह के इनपुट मिले हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकवादी बौखलाहट में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला कर सकते हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए अनंतनाग जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी और भी ज्यादा चौकस हो गए हैं।

आपको बता दें कि लश्कर ए तैयबा (LeT) के कई आतंकवादी पिछले कुछ दिनों से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में रुके हुए हैं। बताया जा रहा है कि पीओके में एलईटी के दो आतंकवादी समूह में मौजूद 8 आतंकी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।

9 दिन से जारी है तलाशी अभियान

नियंत्रण रेखा के करीब पुंछ सेक्टर और राजौरी सेक्टर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई बार मुठभेड़ की खबरें सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद नौ दिनों से सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह इलाका पर्वतीय है और जंगल काफी ज्यादा घना है जिससे तलाशी अभियान मुश्किल और बेहद खतरनाक हो गया है। अभी तक इलाके में छिपे आतंकवादियां से तीन बार सामना हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: मजदूरों की हत्या पर बिहार में राजनीतिक बवाल, तेजस्वी का सरकार से सवाल, मांझी बोले- हमें सौंप दो कश्मीर, 15 दिन में सुधार देंगे 

सेना प्रमुख ने किया LoC का दौरा

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और उन्हें क्षेत्र में जमीनी स्थिति और आतंक विरोधी अभियानों की जानकारी दी गई। भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशक ने ट्वीट किया कि सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने नियंत्रण रेखा पर व्हाइट नाइट कोर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

प्रमुख खबरें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा